News Vox India
शहर

 वीर अब्दुल हमीद की फतेहगंज पश्चिमी में मनाई गई जयंती ,  क्षेत्रवासियों  ने हमीद की फोटो पर माल्यार्पण कर याद किया , 

फतेहगंज पश्चिमी :  परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद को उनकी जयंती पर याद किया गया|   क्षेत्रवासियों ने  अब्दुल हमीद के फोटो पर माल्यार्पण करके उन्हें याद किया |एक जुलाई 1933 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के ग्राम धामुपुर में जन्मे वीर अब्दुल हमीद ने  भारत पाकिस्तान के बीच हुए  1965  के युद्ध में वीर अब्दुल हमीद ने 7 पाकिस्तानी टैंक तहस नहस कर अपने प्राणों को देश के लिए न्योछावर कर दिए थे |  उनकी शहादत को देश के लोग आज भी याद करते है |

 

अब्दुल हमीद की जयंती  पर  समाजसेवी प्रेमपाल गंगवार ने बोलते हुए कहा कि  युवा पीढ़ी को अब्दुल हमीद से सीख लेकर अपने देश की सेवा में हमेशा तत्पर रहना चाहिए |  | उन्होने यह भी कहा कि हर किसी को अपने हिसाब से देश सेवा में तत्पर रहना चाहिए |   | वही वीर अब्दुल हमीद की जयंती पर ,अमान अजहरी ,सरदार अंसारी,मोहम्मद असद,फैजुल अंसारी,मयंक सिंह,आकिब सकलैनी आदि ने  युवा पीढ़ी से वीर अब्दुल हमीद से प्रेरणा लेने की अपील की|

Related posts

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन , छात्र छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा       

newsvoxindia

पराक्रम के 22 साल : हरिओम पाल ने कारगिल युद्ध मे देश के किये थे प्राण न्यौछावर,

newsvoxindia

बीडीए ने 75 करोड़ की जमीन को भूमाफियाओं से मुक्त कराने के लिए गिराए 60 पक्के भवन ,

newsvoxindia

Leave a Comment