News Vox India
स्वास्थ्य

आम खाने के इन अद्भुत फायदों के बारे में जान चौक जायेंगे आप

गर्मियों में आम की सीजन होती है। आम खाना वैसे तो सभी को अच्छा लगता है। लेकिन आम हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद भी होता है। आम के अंदर विटामिन ए, प्रोटीन, मिनरल्स और आर्यन जैसे तत्व होते हैं। जो अलग-अलग तरह की बीमारियों से लड़ने में आपको मदद करते हैं। इसलिए गर्मियों में जितना हो सके उतना आम का सेवन करना चाहिए। कच्चे और पक्के दोनों तरह के आप आपके लिए गुणकारी होते हैं।

Advertisement

 

आम को काटकर खाया जा सकता है। इसके अलावा आम पन्ना, आम का रस या फिर मुरब्बे के रूप में भी आप आम का सेवन कर सकते हैं। हर तरीके से आम आपके शरीर के लिए गुणकारी होता है। आज हम आपको आम खाने के कुछ फायदे बताएंगे जिन्हें जानने के बाद आप भी आम खाना शुरु कर देंगे।

 

अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आम का सेवन जरूर करिए। आम में ज्यादा मात्रा में कैलरी होती है। इसीलिए आप आम का सेवन करके अपना वजन नेचुरल तरीके से बढ़ा सकते हैं। आम में विटामिन ए पाया जाता है जो हमारी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसीलिए आम का सेवन करने से आपकी आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। आम का सेवन करने से कैंसर जैसे रोग से भी बचा जा सकता है।

 

 

जिन लोगों को एनीमिया है उनके लिए आम एक उत्तम फल है। आम में बहुत सारी मात्रा में आयरन पाया जाता है जो एनीमिया ग्रस्त लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं है तो भी आपको आम का सेवन करना चाहिए। कच्ची कैरी का अचार बी बहुत खाया जाता है। कच्ची कैरी में विटामिन सी होता है जो आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
 

Related posts

बदायूं: मेडिकल कालेज की एसआइसीयू में चूहे ने मरीज का पैर कुतरा, प्राचार्य ने दिए जांच के आदेश,

newsvoxindia

ग्लोबल हॉस्पिटल ने मरीजों के लिए लगा निःशुल्क ऑपरेशन एवं स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज,

newsvoxindia

बरेली की योग दुनिया :योगाचार्य मीना सोंधी की घर घर योग पहुंचाने की कोशिश।  

newsvoxindia

Leave a Comment