
पीलीभीत| कोरोना का कहर अब पूरे रुहेलखंड में देखने को मिल रहा है | बीते दिन बरेली जिले की नवाबगंज सीट से विधायक केसर सिंह की कोरोना संक्रमण के चलते नोएडा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया | मौतों का यह सिलसिला अभी रुका नहीं था कि बुद्धवार देररात ही सपा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे हाजी रियाज अहमद का बरेली के निजी अस्पताल में निधन हो गया| जानकारी के मुताबिक हाजी रियाज कुछ दिनों से कोरोना से जंग लड़ रहे थे| बताया यह भी जा रहा है कि हाजी रियाज की तबियत बिगड़ने पर उन्हें पीलीभीत से बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था |हाजी रियाज के साथ उनके परिवार के कुछ लोग कोरोना संक्रमित है जिनका इलाज भी बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है | हाजी रियाज पीलीभीत की शहर विधानसभा सीट से पांच भी विधायक भी रह चुके है साथ ही अखिलेश सरकार में हाजी रियाज अहमद कैबिनेट मंत्री भी रहे है | हाजी रियाज की मौत की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर है | हाजी रियाज के परिजन उनका शव लेकर बरेली से पैतृक गांव रवाना हो चुके हैं| जहां कोरोना प्रोटोकॉल के तहत हाजी रियाज अहमद को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा|




