
गाजियाबाद | कोरोना से मौत के मामले पूरे यूपी से आ रहे है | शायद सूबे का कोई जिला बचा हो जहां कोरोना के चलते मौत नहीं हो | इसके वाबजूद सरकारी आंकड़े कुछ और गबाही दे रहे है | वही गाजियाबाद के हिंडन श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं बची। यहां के श्मशान घाट के बाहर लगा होर्डिंग बता रहा है कि हिंडन श्मशान भूमि पर अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं बची। संस्कार के लिए दूसरे श्मशान घाट पर जाएं। हालांकि श्मशान घाट पर लंबी कतार लगी है। हिंडन शमशान भूमि पर अंतिम संस्कार कराने वाले आचार्य मनीष पंडित ने यहां पर पहुंचने वाले लोगो के जानकारी के एक होर्डिंग लगवाया है | जिस पर इस बात का जिक्र है कि यहां अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं बची है। इसलिए दूसरे किसी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की व्यवस्था करे | एक जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के हिंडन नदी के पास बने श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करने के लिए लोगों को लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है। इसके वाबजूद अंतिम संस्कार करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं | हिंडन नदी श्मशान घाट पर सामान्य मौत से मरने वालों के लिए अलग से अंतिम संस्कार की व्यवस्था की गई है साथ ही कोविड से मरने वालों के लिए अंतिम संस्कार की अलग व्यवस्था की गई है | अंतिम संस्कार कराने वाले आचार्य मनीष पंडित बताते है कि हिंडन शमशान भूमि पर अंतिम संस्कार कराने वालों की पिछले कुछ दिनों से भीड़ ज्यादा हो गई है | इसलिए मजबूरी में यह होर्डिंग लगाया गया है |




