अलीगढ : कुछ क्षेत्रों में मारपीट, पथराव के बीच शांति पूर्ण रूप से मतदान हुआ सम्पन्न,पथराव से एसपी, सीओ की गाड़ियों समेत पांच गाड़ी क्षतिग्रस्त

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

पंकज शर्मा 


विशेष संवाददाता 
अलीगढ़। जनपद के बाहर ब्लाॅकों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिये मतदान आज कुछ स्थानों पर मारपीट, पथराव की घटनाओं के अलावा शान्ति पूर्ण रूप से सम्पन्न हो गया। पुलिस ने मारपीट व पथराव करने वालों को बल प्रयोग कर खदेड़ा। इस दौरान एसपी व सीओ की गाड़ियों सहित चार-पांच गाड़ियां पथराव से क्षतिग्रस्त हो गई। एक पीएसी जवान सहित पांच लोग घायल हो गये। एक मतदान केन्द्र पर कुछ लोग मतपेटियां लेकर भागे, जिन्हें खदेड़ते हुये पुलिस ने मतपेटियों को बरामद कर लिया। सभी घटनाओं में एक दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया है। जवां क्षेत्र के गांव नगौला में प्रधान प्रत्याशी की मतदान से पूर्व मौत हो जाने पर लोगों ने मतदान निरस्त करने की मांग की जिसे अधिकारियों ने खारिज कर दिया।

अलीगढ : कुछ क्षेत्रों में मारपीट, पथराव के बीच शांति पूर्ण रूप से मतदान हुआ सम्पन्न,पथराव से एसपी, सीओ की गाड़ियों समेत पांच गाड़ी क्षतिग्रस्त

विजयगढ़ क्षेत्र गांव कठैरा आलमपुर के प्राथमिक विद्यालय में मतदान चल रहा था, तभी दस बजे कुछ प्रत्याशियों ने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुये हंगामा किया तो पुलिस ने इन्हें मारपीट कर भगाया। इस पर भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया और पुलिस को भाग कर जान बचानी पड़ी। पथराव से एसपी टेªफिक, सीओ हाथरस, सेक्टर मजिस्टेªट समेत चार पांच गाड़ियों के शीशे टूट गये। कुछ लोग बूथ से मतपेटियां लेकर भागे, तो पुलिस ने पीछा किया और वह मतपेटियां छोड़कर भाग गये। इससे करीब डेढ़ घंटे तक मतदान बाधित रहा। पुलिस ने 12-13 लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान कुछ प्रत्याशियों व ग्रामीणों ने बूथ पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की सांठगांठ से फर्जी मतदान का आरोप लगाया।
अलीगढ : कुछ क्षेत्रों में मारपीट, पथराव के बीच शांति पूर्ण रूप से मतदान हुआ सम्पन्न,पथराव से एसपी, सीओ की गाड़ियों समेत पांच गाड़ी क्षतिग्रस्त

पुलिस ने बाद में मतदान शुरू कराया जो शाम तक शांति पूर्वक चला। पुलिस एक खाली मतपेटी गायब होने पर उसकी तलाश में जुटी है।अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव मिर्जा चांदपुर मतदान केन्द्र पर प्रातः दो प्रत्याशी आपस में भिड़ गये। मारपीट को देख पुलिस ने लठियाते हुये खदेड़ दिया। वहीं दादों थाना क्षेत्र के गांव अटा में मतदान के दौरान दो गुटों में विवाद होने पर मारपीट हो गई। पुलिस ने जब इन्हें खदेड़ा तो भीड़ ने पथराव कर दिया। पथराव में 38 बटालियन पीएसी का जवान आकाश घायल हो गया। जिसे सीएचसी छर्रा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। मतदान के दौरान सभी अधिकारी और पुलिस अधिकारी क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे।जवां थाना क्षेत्र के गांव नगौला में प्रधान पद के प्रत्याशी कौशल प्रजापति की आज प्रातः चार बजे मृत्यु हो गई। लेकिन इसकी सूचना मतदान अधिकारियों व पुलिस को नहीं दी गई। मतदान शुरू हो गया। दस बजे प्रातः मृतक प्रत्याशी के समर्थकों ने मतदान केन्द्र पर मतदान बन्द करने की मांग करते हुये हंगामा किया। इस पर जोनल मजिस्टेªट संजीव ओझा, सीओ तृतीय अनिल समानिया मौके पर पहुंचे। भीड़ को समझा बुझाकर शान्त किया और मतदान बन्द कराने से इन्कार किया। खैर ब्लाॅक के गांव भानौली में भी मतदान कर्मियों पर पक्षपात का आरोप लगाते हुये कुछ प्रत्याशियों के समर्थकों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस फोसै ने भीड़ को खदेड़ा व मामला शान्त कराया।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज