
कमलेश शर्मा
शाहजहाँपुर एक तरफ जहा स्वास्थ महकमा कोरोना काल में कोरोना योध्दा की तरह काम कर रहा है। अपनी जिंदगी खतरे मे डाल कर लोगो की जिन्दगी बचा रहे है। वही कुछ स्वस्थ कर्मी इतने नाजुक माहौल मे अपनी डियूटी से खिलवाड कर अपने परिजनों को प्रधानी का चुनाव लड़ा रहे है। फिल्हाल स्वास्थ्य कर्मचारी के खिलाफ लोगो ने अधिकारियों से शिकायत की है। फिल्हाल यह देखने वाली बात होगी की सरकारी कर्मचारी के खिलाफ क्या कार्यवाई होगी। दरसल मामला ददरौल ब्लॉक के ग्राम पंचायत परवेजपुर का है। यहाँ रहने वाले पुनीत कुमार जिला अस्पताल मे जिला कोर्डिनेटर् NHUM के पद पर तैनात है। ग्रामीणों का आरोप है पुनीत कुमार अपनी माँ निर्मला देवी को ग्राम पंचायत मे प्रधानी के पद पर चुनाव लड़ा रहे है । अपने पद का दुरूपयोग करते हुए गाव- गाव कॉनवेनसिंग कर बोट मांगे। इतना ही नही गाव -गाव पुनीत कुमार पोस्टर चिपकवाकर मतदान करने की अपील करते नजर आ रहे है। आप देख सकते है जगह जगह दीबारो पर चिपके पोस्टर इस बात की गवाही दे रहे है की एक स्वास्थ कर्मचारी किस तरीके से अपने पद का दुरूपयोग कर रहा है। फिल्हाल इस कारनामे के बाद स्थानीय लोगो ने पत्र भेज कर अधिकारियों से शिकायत कर कार्यवाई की मांग की है फिल्हाल यह देखने वाली बात होगी की मामले मे कब तक कार्रवाई होती है।




