कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बोले सिब्बल, 30 साल का रिश्ता तोड़ना आसान नहीं होता

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

लखनऊ: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह कांग्रेस पार्टी को 16 मई को ही अपना इस्तीफा सौंप दिया था.

राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने के बाद सिब्बल ने कहा कि किसी के साथ 30-31 साल संबंध रहे हों, उनसे संबंध छोड़ना आसान काम नहीं होता. जब तक मैं कांग्रेस में था तो मैं इधर-उधर की टिप्पणियां कर सकता था. अब मैं कांग्रेस में नहीं हूं, मैंने इस्तीफा दे दिया है तो मैं कांग्रेस के बारे में कुछ नहीं कहूंगा.

गौरतलब है कि कपिल सिब्बल कांग्रेस के 23 असंतुष्ट नेताओं के समूह के “जी-23” का हिस्सा थे. वह पार्टी संगठन को लेकर कई बार गांधी परिवार की आलोचना कर चुके है. इतना ही नहीं वह अक्सर पार्टी के खिलाफ बयान देकर सुर्खियों में बने रहते थे. जिसकी वजह से सिब्बल को कांग्रेस राज्यसभा भेजना नहीं चाहती थी.

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज