रामपुर का मामला : नाबालिग रेप पीड़िता ने की खुदकुशी, आरोपी गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला उत्पीड़न को लेकर कई हेल्पलाइन एवं प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क को स्थापित किया गया है। ताकि महिलाओं के साथ किसी तरह के भी होने वाले अपराधों पर तत्काल कार्रवाई हो सके। लेकिन इतनी सख्ती के बाद भी कुछ ना कुछ ऐसा सुनने को मिल ही जाता है जिससे अपराधियों के बुलंद हौसले उजागर होना प्रतीत होते है। कुछ इसी तरह का मामला रामपुर में भी देखने को मिला है जहां पर एक नाबालिग रेप पीड़िता ने लोक लाज के चलते स्वयं ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्तार मे है |

जानकारी  के मुताबिक  रामपुर (Rampur) के सैफनी थाना क्षेत्र में 4 दिन पहले एक युवक नाबालिग किशोरी के घर उस समय घुस आया जब अकेली थी और  मौके का फायदा उठाते हुए रेप की घटना को  अंजाम देने के बाद फरार हो गया ,इधर जब पीड़िता के परिजन घर पहुंचे तो उसने आपबीती अपने परिजनों को सुनाई जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पीड़िता और आरोपी के निकाह बात शुरू हुई लेकिन आरोपी पक्ष द्वारा इस प्रयास को असफल कर दिया गया जिसके बाद पीड़ित किशोरी ने मौका पाकर फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली । मृतिका  के परिजनों की ओर से आरोपी के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संसार सिंह के मुताबिक एक लड़की जिसका गांव थाना सैफनी क्षेत्र में पड़ता है उसने आज अपने घरवालों को बताया दोपहर में कि 4 दिन पहले उसका पड़ोसी सरताज नाम का लड़का उसके घर आया था और उसके साथ बुरा काम किया|  इस सूचना मिलने पर दोनों परिवारों के बीच में आज वार्ता शुरू हुई लड़की वालों ने लड़के वालों से कहा कि तुम्हारा लड़का अगर हमारी लड़की से शादी नहीं करेगा तो हम कानूनी कार्रवाई कराएंगे ,लेकिन लड़के वालों ने कहा कि हमारा लड़का भी नाबालिक है उसकी उम्र भी 17-18 वर्ष है हम शादी नहीं करेंगे इसके बाद शाम को लड़की ने आत्महत्या कर ली, लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया हैं मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज