स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला प्रकरण : सीएम केजरीवाल ने भगवंत मान की तारीफ बोले हमे उन पर है गर्व,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

दिल्ली :पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है. इतना ही नहीं सीएम ने उनके खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया. आदेश मिलने के बाद पुलिस ने विजय सिंगला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है. केजरीवाल ने कहा कि अब तक सारी पार्टियों में सेटिंग होती थी. वह अपने मंत्रियों को पकड़ना तो दूर यह एक दूसरे के नेताओं के ख़िलाफ़ तक कार्रवाई तक नहीं करते थे. ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई पार्टी अपने खुद के मंत्री के ख़िलाफ़ कार्रवाई कर रही है.

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त कर उनके ख़िलाफ़ मामला दर्ज़ कर उन्हें गिरफ़्तार किया जा रहा है. मुख्यमंत्री मामला दबा सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. इसीलिए सीएम मान पर हमें गर्व है.

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज