भांजे की शादी में शामिल होने आए मामा की सड़क हादसे में मौत,  2 अन्य घायल,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली |  फतेहगंज पश्चिमी के  रुकुमपुर में शादी में आये बाइक सवार दंपती को नेशनल हाइवे के राधाकृष्ण चौराहे के पास कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार दंपति गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने उन्हें एम्बुलेंस से बरेली एक निजी अस्पताल भेज दिया।जहाँ डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

वही  बाइक चला रहे महिला के  पति और दो बर्ष की बेटी की हालत भी नाजुक बताई जाती है।
जानकारी के  मुताबिक बदायूँ के थाना दातागंज के गाँब बसेला गौटिया निवासी नन्हे कश्यप अपने परिवार के साथ स्थानीय थाना के गाँब रुकुमपुर निवसी अपने भांजे सुरेन्द्र की शादी में शामिल होने के लिए आये थे।बृहस्पतिवार को बारात जानी थी। कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में खरीदारी करने के लिए नन्हे कश्यप अपनी पत्नी आशा देवी और दो वर्ष की बेटी के साथ बाइक के द्वारा जा रहे थे।दोपहर  बाद करीब दो जब वह राधा कृष्ण चौराहे के पास पहुँचे तो पीछे से आ रहे अनियंत्रित कैंटर ने उनकी बाइक को ठोक दिया।
हादसे में सभी गंभीर घायल हो गए।सूचना पर पहुँची पुलिस ने एम्बुलेंस से तीनों को एक निजी अस्पताल भेज दिया। जहाँ डॉक्टर ने महिला आशा देवी को मृत घोषित कर दिया।जबकि नंन्हे और उनकी बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है।टक्कर मारकर भाग रहे कैंटर को पुलिस ने पकड़कर थाना पर खड़ा कर लिया है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज