सड़क हादसा : डेढ़ साल के मासूम सहित पिता की सड़क हादसे में मौत , घटना से मृतक के घर में मचा कोहराम 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली |  आंवला थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में डेढ़  साल के मासूम सहित पिता की मौत हो गई  | सूचना पर पहुंची पुलिस ने  पंचायतनामा भरके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | पुलिस ने मृतक के ससुर की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर मामले की जाँच शुरू कर दी है | बताया जा रहा है कि मृतक अपने बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आंवला थाना क्षेत्र स्थित गांव अजमेर जा रहा था इसी दौरान रसूलपुर के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए  साथ ही चार साल की बेटी भी घटना में घायल हो गई | पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से बरेली के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया | अस्पताल लाते समय पिता पुत्र की मौत हो गई
|

बरेली थाना आवला के भीम रोड निवासी धर्मेन्द्र ने बताया उनका भाई रविंद्र 25 बर्षीय पुत्र नेम चंद्र शाम को  डेढ़ बर्षीय पुत्र मानव और बेटी मेहर 4 बर्षीय को लेकर मोटरसाइकिल से अपने घर से ससुराल  अजमेर जा रहा था|  रसूलपुर के पास थाना आंवला क्षेत्र में मोटरसाइकिल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे  रविंद्र साथ में बैठे पुत्र मानव और पुत्री मेहर तीनो गम्भीर रूप से घायल हो गए किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी | मोके पर पहुची पुलिस ने घायलों को आँवला के सीएचसी में भर्ती कराया घायलों की हालत ज्यादा खराब होने के कारण डॉक्टर ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया | जिला अस्पताल लाते समय रविन्द्र और मानव ने दम तोड़ दिया  जबकि मेहर घायल है | मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया रविंद्र के दो ही बच्चे हैं जिसकी एक की मौत हो गई वही बेटी घायल है |
पुलिस ने दोनो शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि आंवला थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में पिता -पुत्र की मौत हुई है | पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है | वही मृतक के ससुर से मिली तहरीर के आधार पर घटना के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर लिया है |
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज