बदायूं पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को किया गिरफ्तार, दो लाख 10 हजार वरामद,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

पंकज गुप्ता

बदायूं । रविवार सुबह को एसएसपी  बदायूं के निर्देश पर फैजगंज बेहटा पुलिस  ओरछी चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी इसी दौरान पुलिस को  मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध बदमाश दिखें , अचानक  बदमाश  इस्लाम नगर रोड पर जाने लगे पुलिस ने पीछा किया तो पुलिस बदमाशों को भागता देख  चारों तरफ से घेराबंदी की,  बदमाश अपने आपको को चारों तरफ से घिरा देखकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी ,इस पर पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जिससे  बदमाश घायल हो गया। वही  एक बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना में गिरफ्तार हुए  बदमाश ने  अपना नाम कमर बताया है और वह  आंवला का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि  फैजगंज बेहटा में 500000 जो लूट हुई थी पुलिस को उस पर संदेह है जो बदमाश फरार हुआ है उसका नाम लाचा है और आंवला का रहने वाला है। जिसको बदायूं पुलिस तलाश कर  रही है। गिरफ्तार  बदमाश के पास से  पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ कारतूस को वरामद करने के साथ  पुलिस ने घायल बदमाश को  इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक बदमाश के पास एक बैग भी  बरामद हुआ है इसमें ₹210000 हैं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर भागे हुए बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। घायल सिपाही को भी इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज