स्मैक तस्कर कल्लू शाह  270 ग्राम कीमती स्मैक के साथ गिरफ्तार ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली | देवरनियां पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है | पुलिस ने स्मैक तस्कर के पास से 270 ग्राम स्मैक को वरामद किया है | पुलिस के मुताबिक पुलिस देवरनियां थाना क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश में वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी इसी दौरान पुलिस ने चेकिंग के दौरान तस्कर कल्लू शाह पुत्र शौकीन शाह निवासी पढेरा थाना फतेहगंज पूर्वी को 270 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया | पुलिस की पूछताछ में  तस्कर कल्लू  शाह ने बताया कि वह फतेहगंज पूर्वी के पढेरा गांव का रहने वाला है  | वह फतेहगंज पूर्वी के गांव पढेरा   के रियाज उर्फ बाबू , मुजीव पुत्र लियाकत फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली से स्मैक खरीदकर बेचता है |

देवरनियां पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया है कि 7 मई  की रात को वाहन चेकिंग के दौरान तस्कर कल्लू शाह को 270 ग्राम स्मैक , एक मोटरसाइकिल , 990 कैश के साथ गिरफ्तार किया है | आरोपी ने बताया है कि वह फतेहगंज पूर्वी के गांव पढेरा का रहने वाला है | वह फतेहगंज पूर्वी के गांव पढेरा के रियाज और फतेहगंज पश्चिमी के मुजीव से स्मैक खरीदकर बेचता है | पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्जकर अपनी अग्रिम  कार्रवाई शुरू कर दी है | वही पुलिस ने फरार अभियुक्त रियाज उर्फ़ बाबू , मुजीव की तलाश शुरू कर दी है जल्द दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा |

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज