Baheri news:मीरगंज में कार लूटने के मामले में कबाड़ी अशफाफ के कई साथियों के नाम का हुआ खुलासा 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली |  बहेड़ी से एक कबाड़ी गिरफ्तार होने के बाद कई कबाड़ियों के नाम सामने आने लगे है |  मीरगंज थाना क्षेत्र में 1 मई को कार लूटने और काटने का खुलासा होने एक बाद मीरगंज पुलिस ने घटना में शामिल अन्य दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके पास एक विस्टा कार , दो अवैध तमंचे , 4 जिन्दा कारतूस , 8090 रूपए केस को बरामद किया है | पुलिस के मुताबिक पकडे गए आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने कार लूटने की घटनाओं को उत्तराखंड के साथ बहेड़ी ,शाहजहांपुर , बदायूं के साथ अन्य कई जगहों पर अंजाम दिया है |
बदमाशों ने यह भी बताया है कि कार लूटने के बाद बहेड़ी बाईपास के कबाड़ी मोहम्मद अली पुत्र पीर मोहम्मद निवासी नूरी नगर ,के साथ उसके पार्टनर इंतखाब ,सारिक पुत्र बदरुल निवासी टांडा बहेड़ी ,मोहम्मद कमर पुत्र हमीद अहमद निवासी शेरबाग को बेचा करते थे | मीरगंज पुलिस के मुताबिक 1 मई को बरेली रामपुर हाइवे पर एक इको कार लूट गई थी जिसमें चार बदमाश ड्राइवर को घायल कर कार लेकर फरार हो गए थे | जब  पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की तो बहेड़ी के कबाड़ी अशफाक का नाम सामने आया था जिसके पास अधकटी हालत में लूटी कार को वरामद किया था |
पुलिस ने आज इसी मामले में बरेली के किला थाना क्षेत्र के केलाबाग के रहने वाले आरोपी रविंद्र यादव निवासी महेश पाल सिंह , पंकज यादव पुत्र चरन सिंह को गिरफ्तार किया है | पकडे गए आरोपियों ने मीरगंज थाना क्षेत्र में इको कार लूटने की घटना को करना स्वीकारा है | मीरगंज पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर कार लूटने के मामले में अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया गया है | आरोपियों ने चौथे आरोपी गुरजीत सिंह यादव पुत्र नन्हें निवासी बारादरी के बारे में बताया है साथ ही बहेड़ी के कबाड़ी अशफाफ के अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी मिली है |
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज