102 एंबुलेंस में महिला  बच्ची को दिया जन्म,   जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ  ,     

SHARE:

 

फतेहगंज पश्चिमी।। थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी प्रसूता ने प्रसव के दौरान बुधवार की रात्रि एंबुलेंस में एक बच्ची को जन्म दिया है। जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित है।शाही पीएचसी में दोनो को भर्ती कराया गया है।बुधवार की रात क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी धर्मवीर की पत्नी मीना देवी को प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने फोन कर एंबुलेंस को सूचना दी।

 

मौके पर 102 एंबुलेंस UP32 EG O638 विक्रमपुर गांव पहुंची।वहां से प्रसव पीड़ित महिला को लेकर शाही सरकारी अस्पताल लेकर जा रहा था।लेकिन बीच रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने के कारण एंबुलेंस चालक गौरव कुमार ने गाड़ी साइड में खड़ी कर  ईएमटी ज्ञान प्रकाश ने बड़ी सूझबूझ के साथ प्रसव कराया। मीना देवी ने एक सुंदर सी बच्ची को जन्म दिया। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं जिनको शाही सरकारी पीएचसी में भर्ती कराया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!