अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दम्पति घायल ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | फतेहगंज पश्चिमी के नेशनल हाईवे  पर स्थित माधोपुर पुल पर बाइक सवार दम्पति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी |  इस घटना में दम्पति गंभीर घायल हो गए |  सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती  कराया ।जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात विजयपाल पुत्र डोरी लाल अपनी पत्नी मधु के साथ फतेहगंज पश्चिमी से अपने गांव मढोली जा रहे थे।

 

माधोपुर पुल के पास पहुंचे तभी पीछे से आती तेज रफ्तार कार ने उनको साइड मार दी। जिससे वह बाइक लेकर रोड पर गिर गए और गंभीर घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर पहुंची एंबुलेंस चालक नीरज ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर लिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज