घरेलू कलह में युवक ने जहर खाकर दी अपनी जान ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली | फतेहगंज पश्चिमी के एक गांव में एक युवक ने  घरेलू  कलह में  सल्फास खा ली |  जब  युवक की तबियत ख़राब हुई तो परिवार के लोग उसे  निजी अस्पताल ले गए | जहां युवक की मौत हो गई | परिजनों ने बिना किसी सूचना के युवक का  अंतिम संस्कार कर दिया | फिलहाल अब यह घटना क्षेत्र में चर्चा बटोर रही है |

जानकारी के मुताबिक इलाके के एक गाँव मे 40 बर्षीय एक शादी शुदा युवक आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। साथ ही उसके भाइयो से मकान और जमीन बंटवारे को लेकर कलेश चल रहा था।जिस कारण युवक काफी विचलित था।शुक्रवार रात को परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।हालत विगड़ने पर परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने घर लाकर बगैर पुलिस को बताए गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज