कार पलटने से सिपाही हुआ घायल , सिपाही निजी अस्पताल में भर्ती 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली |  बहेड़ी थाना क्षेत्र में बीती शाम कार पलटने से बहेड़ी थाने में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया | घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया | मौजूद लोगों ने सिपाही को जैसे तैसे कार से निकाला और इलाज के लिए पड़ोस की सीएचसी भेज दिया जहां कुछ देर इलाज करने के बाद सिपाही को भोजीपुरा स्थित एक निजी अस्पताल भेज दिया , जहां सिपाही का इलाज चल रहा है | बताया जाता है कि बहेड़ी थाने में तैनात सिपाही प्रवीन कुमार रौतेला अपने एक साथी के साथ थाने की ओर  आ रहे थे इसी दौरान कार जैसे ही बहेड़ी के डाकखाने के पास पहुंची और  अचानक कार पलट गई जिसमें सिपाही घायल हो गया |
स्थानीय लोगों के मुताबिक कार तेज स्पीड में थी और अचानक कार पुलिया में जा घुसी और कार पलट  गई जिसमें सिपाही प्रवीण घायल हो गया | इंस्पेक्टर बहेड़ी ने बताया कि बीती रात सिपाही प्रवीण कुमार की गाडी पलट गई थी जिसमें वह घायल हो गए थे उन्हें रात ही इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया था | फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है सिपाही का इलाज अस्पताल में चल रहा है |
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज