News Vox India
खेती किसानी

  अन्नदाता देवो भव जागरूकता अभियान  के तहत किसानों को जागरूक किया गया ,

 

बरेली |  अन्नदाता देवो भव जागरूकता अभियान  के तहत  बिथरी थाना क्षेत्र के गांव  तिवरिया में दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई | इस कार्यक्रम को कृषि किसान केंद्र आईवीआरआई द्वारा आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ आईवीआरआई के कई अधिकरियों ने किसानों  को जागरूक किया | इस कार्यक्रम में  कृषि जानकारों ने शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती को लेकर किसानों को जागरूक   किया  |  कार्यक्रम में किसानों को बरेली कृषि विज्ञान केंद्र  द्वारा  विभिन्न किस्मों के बीज  नि:शुल्क  वितरित किये गए | कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ  वैज्ञानिक रंजीत सिंह ,  डॉक्टर शांतनु , डॉक्टर एम् के पांडेय आदि मौजूद रहे | कार्यक्रम के अंत में सभी मौजूद कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों ने शानदार कार्यक्रम आयोजित करने के लिए तिवरिया गांव के प्रगतिशील किसान विजय पटेल की तारीफ की |

Related posts

जलनिकासी न होने पर सड़क और बस्ती में भरा नाले का गन्दा पानी

newsvoxindia

आईवीआरआई में नवागत छात्र -छात्राओं ने जाना संस्थान का इतिहास , दिया अपना परिचय 

newsvoxindia

रामबाबू की हत्या के मामले में चार पर मुकदमा दर्ज

newsvoxindia

Leave a Comment