बेटे के सिर पर तमंचा टेक महिला के साथ दुष्कर्म ,  पुलिस ने आरोपी को  लिया हिरासत में ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

 बरेली |  घर में सो रही महिला को एक युवक ने   दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है | बताया जा रहा है कि महिला अपने घर के आंगन में सो रही थी इसी दौरान युवक मौका देख घर में घुस आया और हथियार के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया | इसी दौरान महिला का भाई भी अपना काम निपटाकर घर पहुंचा था , महिला के भाई को आता देख आरोपी मौके से भाग गया , वह जल्दी में अपनी चप्पल भी घर में छोड़ गया | महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है | पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्जकर अपनी जाँच शुरू कर दी है |
पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने घर के आंगन में बीती रात सो रही थी इसी दौरान आरोपी हथियार लेकर अँधेरे का फायदा उठाते हुए घर में घुस आया  और उसने उसके बेटे के सीने पर हथियार रखते उसे धमकी दी अगर उसने जरा भी आवाज निकाली तो वह उसे जान से मार देगा , युवक ने हथियार के बल पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया | पीड़िता ने यह भी बताया है कि घटना की सूचना तुरंत डायल 112 को दी गई , पुलिस तुरंत आरोपी देशपाल को अपने साथ पकड़कर ले गई |
पीड़िता ने पुलिस को अपनी तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की मांग की है | पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्जकर अपनी कार्रवाही शुरू कर दी है | इंस्पेक्टर हाफिजगंज ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है  , महिला को मेडिकल के लिए भी  भेजा  गया है , आगे की कार्रवाही जारी है |
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज