ट्रैक्टर ट्राला ने बाइक सवार को ठोंका , बाइक सवार गंभीर रूप से घायल ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी। बाइक के द्वारा दुकान से घर लौट रहे विजली ऑपरेटर शिवकुमार को गाँब गौहाना के पास गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राला ने टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार शिवकुमार के सिर में चोट लगने से वह गंभीर घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरो की मदद से उसे बरेली अस्पताल भेज दिया।जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय थाना के गाँब सतुईया खास निवासी शिवकुमार की शाही रोड पर लालकुंआ के मार्केट में इलेक्ट्रिकल की दुकान है। बीते दिन देर शाम करीब आठ बजे शिवकुमार बाइक से रोज की तरह अपने घर लौट रहे थे।जब वह गाँब गौहाना की तरफ मुड़े तो अनियंत्रित गति से आ रहे गन्ना भरे ट्रैक्टर ट्राला ने उनकी बाइक को ठोक दिया।

 

जिससे वह रोड पर ट्राली में फंसकर गिर गए।उनके सिर और पूरे शरीर के गंभीर चोट आने से वह वेसुध हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीर हरीश मौर्य आदि की मदद से एम्बुलेंस के द्वारा बरेली अस्पताल भेज दिया। जहाँ शिवकुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है।गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्राली लालपुर की बताई जा रही है। जो पुलिस के कब्जे में है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज