स्मैक तस्कर ईशाकत उर्फ आलू वाला गया जेल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

फतेहगंज पश्चिमी। दो दिन पहले रिमाण्ड पर लिए गए स्मैक तस्कर ईशाकत आलू वाला की निशानदेही पर ठिरिया खेतल टीयूवेल के पास से 260 स्मैक वरामद करके शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया स्थानीय कस्बा के मोहल्ला सराय निवासी इशाकत आलू वाला और बब्बू स्मैक तस्करी के आरोप में जेल में बंद  थे। दो दिन पहले 13 अप्रैल को दोनो को कोर्ट से रिमाण्ड लिया गया था।

 

थाना लाकर दोनो से पूछताछ के दौरान स्मैक तस्करी करना स्वीकार किया। इशाकत आलू वाला की निशानदेही पर नेशनल हाइवे के किनारे ठिरिया खेतल बाग में मौजूद टीयूबेल के पास से 260 ग्राम स्मैक वरामद की।इसके अलावा दोनो स्मैक तस्कर ने उत्तराखंड, राजस्थान,दिल्ली आदि में स्मैक का धंधा करना स्वीकार किया। दो दिन पूछताछ करने के बाद दोनो तस्करो को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज