आईजी के रिश्तेदार को साइबर ठगों ने बनाया अपना शिकार ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

राजकुमार 

फतेहगंज पश्चिमी।। साइबर अपराध के नाम से विख्यात गाँब धांतिया के साइबर ठगों ने आईजी के एक रिश्तेदार के खाता से करीब दो लाख निकाल कर साइबर ठगी कर दी।शुक्रवार को साइबर अपराध पुलिस ने शाम के समय गाँब धांतिया में छापामारी कार्यवाही की।लेकिन छापा की भनक लगने से अपराधी पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गये।

मिली जानकारी के मुताबिक  आईजी के सहारनपुर निवासी किसी रिश्तेदार के खाता से साइबर ठगों ने करीब दो लाख रुपये निकाल कर ठगी कर ली है।सर्विलांस और साइबर पुलिस की टीम जांच पड़ताल में थाना फतेहगंज पश्चिमी के गाँब धांतिया के साइबर ठगों के द्वारा यह ठगी की गई है।शुक्रवार को बरेली व सहारनपुर की साइबर अपराध नियंत्रण पुलिस की एक टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गाँब धांतिया में ठगों की तलाश में छापामारी कार्यवाही की।मगर छापामारी कार्यवाही की भनक लगने से छापा मारने से पहले ही ठग अपने घरों में ताला डालकर फरार हो गए।

कुछ ठगों के घर ताला नही मिले। पुलिस की बहुत कोशिश के बाबजूद उनके घर के दरवाजे खुले तो केवल महिलाये मिली। करीब दो घंटे तक पुलिस गाँब में हाथ पैर मारती  रही।लेकिन किसी ग्रामीण के द्वारा ठगो के बारे में कुछ भी नही बताने से नतीजा सिफर रहा।हालांकि थाना पर पुलिस टीम के लौटने पर एक दो लोगों ने थाना पर आकर पुलिस की मदद करने का भरोसा दिलाया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज