ओवरलोड गन्ने की भरी ट्रैक्टर ट्राली हाइवे पर पलटी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

फतेहगंज पश्चिमी।। नेशनल हाइवे पर गन्ना लेकर शुगर मिल मीरगंज जा रही ओवरलोड गन्ने की भरी ट्रैक्टर- ट्राली को ट्रक ने साइड मार दी।जिससे थाना से करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद बीच रोड पर प्लट गई। जिससे गन्ना रोड पर फैलने से जाम लग गया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने गन्ना हटवा कर यातायात को सुचारू किया।चालक वाल वाल बच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक परधौली सेंटर का एक गन्ना भरा ट्रैक्टर ट्राला मीरगंज शुगर मील जा रहा था।बृहस्पतिवार देर रात जब ट्राला रबर फैक्ट्री कालोनी के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करते समय ट्राला में साइड मार दी।जिससे ट्रेक्टर ट्राला अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर बीच रोड पर पलट गया।जिससे रोड पर जाम लगने लगा। सूचना पर पास में मौजूद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोड पर फैले गन्ने को हटाकर यातायात सुचारू किया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज