बरेली के विकास भवन में कृषि गोष्ठी , सीडीओ सहित कई अधिकारी रहे मौजूद

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली | विकास भवन में एक कृषि गोष्ठी किया गया | इस गोष्ठी की अध्यक्षता सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग ने की | बैठक में डीपीएस स्कूल के बच्चों को आमंत्रित किया गया था जो कृषि के क्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश कर रहे है | बैठक में मौजूद लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक डीपीएस की देश में 3000 से अधिक ब्रांच है जहां तमाम मेधावी छात्र पढ़ते है ऐसे छात्र किसानों से मिलेंगे जो अपने काम से दुनिया में फेम के साथ अच्छी आमदनी कर रहे है | छात्र ऐसे किसानों को मॉडल के रूप में पेश करके अन्य किसानों को अच्छा करने के लिए प्रेरित करेंगे | बैठक में सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग के साथ जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र चौधरी ,जिला उद्यान अधिकारी के साथ प्रगतिशील किसान विजय पटेल , सर्वेश गंगवार के साथ जिले के कई और किसान भी मौजूद रहे|

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज