आईवीआरआई ने किसानों को दी जैविक खेती के साथ फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली | नवाबगंज  के रसूला में  आईवीआरआई के कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के बैनर तले   किसानों को जैविक खेती एवं फसल अवशेष प्रबंधन के सम्बन्ध में एक कार्यशाला का आयोजन हुआ | इस कार्यशाला में जैविक खेती के साथ फसल अवशेष प्रबंधन के कई एक्सपर्ट पहुंचे जिन्होंने किसानों को जैविक खेती , फसल अवशेष प्रबंधन के साथ सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के  बारे में  भी जानकारी दी |

 

जैविक खेती के जिले में एक्सपर्ट किसान की छवि रखने वाले किसान सर्वेश गंगवार ने किसानों को जैविक खेती के साथ फसल प्रबंधन के गुण सिखाये साथ ही यह किसानों को  भी बताया की अगर किसान खेत में पराली जलाता है तो वह अपराध का भागीदार  हो जाता है इसलिए किसान को फसल अवशेष के प्रबंधन के बारे में जानकारी अवश्य होना चाहिए | इस कार्यशाला में करीब 35 किसानों ने भागीदारी की , कार्यक्रम के अंत में किसानों को आईवीआरआई के सौजन्य से किसानों को बैग भी वितरित किये गए | कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञ , राकेश पांडेय ,  ए. सिंह आदि मौजूद रहे |

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज