हरदोई में  समाज को आईना दिखाने वाली घटना : पिता शादी करने के लिए कर्ज में न डूबे , इसलिए फांसी पर झूली बेटी 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक बेटी ने इसलिए अपनी जिंदगी को मौत के मुहं लगा लिया क्यूंकि बेटी ने चाहती थी कि उसके पिता को उसकी शादी के लिए कर्ज लेना पड़े | बेटी बाप की आर्थिक स्थिति देखकर काफी दिनों से परेशान थी | बेटी ने मौका पाते ही गांव के बाहर खड़े एक पेड़ की मदद से फांसी लगा ली | घटना की जानकारी लगते ही गांव में सनसनी मच गई | मौके पर पहुंची ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया और पीएम को भेज दिया | पुलिस को मौके से बेटी के शव के पास से भावुक पत्र भी बरामद हुआ | जिसमें बेटी ने इस बात का जिक्र किया कि वह इसलिए आत्महत्या कर रही है | ताकि उसके पिता को उसकी शादी के लिए किसी दूसरे के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़े |

गरीबी की हालत में पिता ने बेटी को कराया था स्नातक 

 जानकारी के मुताबिक अतरौली  के ग्राम जगसरा की रंगोली चार बहनों में तीसरे नंबर की थी।  रंगोली के पिता श्रीराम मेहनत मजदूरी करके परिवार का पेट पालते है | रंगोली के पिता अपनी दो बेटियों के हाथ पीले कर चुके हैं। श्री राम  ने अपनी तीसरी नंबर की बेटी को जैसे तैसे स्नातक तक पढ़ाया | श्री राम इनदिनों रंगोली के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे और पर अच्छे रिश्ते के लिए उनके पास दहेज देने के लिए रूपए नहीं थे | इस बात को लेकर परिवार में अक्सर बातचीत होती थी|

हरदोई में  समाज को आईना दिखाने वाली घटना : पिता शादी करने के लिए कर्ज में न डूबे , इसलिए फांसी पर झूली बेटी 

बेटी पिता की लाचारी को  नहीं देख पा रही थी 

परिजनों के मुताबिक  कि श्रीराम  की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है । रंगोली इस बात से परेशान थी | वह  शनिवार की सुबह वह घर से शौच की बात कहकर घर से निकली थी | श्रीराम ने बताया कि  रंगोली  घर से शौच की बात कहकर गई थी | लेकिन जब वह काफी देर तक वापस नहीं आई तो उसकी तलाश की  गई । इसी दौरान  उसका शव गांव के बाहर पेड़  से  लटकता मिला। रंगोली के पास एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने लिखा था कि पापा बहुत गरीब हैं और मेरी शादी के लिए कर्ज ले रहे हैं। अभी मेरी शादी फिर छोटी बहन की शादी के लिए कर्ज लेंगे, जिससे पापा कर्ज में डूब जाएंगे।  इसलिए मैं अपनी मर्जी से  जान दे रही हूं। पुलिस ने शव पेड़ से उतरवाकर  पीएम के लिए लिए भेज दिया | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज