
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक विधवा महिला को पानी में नशे की गोली देकर रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा लिखकर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। वही पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ दो लोगो ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने महिला को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता के मुताबिक वह अपनी बहन के घर गई थी पर बहन घर पर नही थी। इसी दौरान बहन के घर के बाहर बैठ दो युवक आये और उसे अपने साथ अपने घर ले गए । तभी उसे पानी में नशे की गोली देने के साथ जबर्दस्ती शराब पिलाकर सोनू और राजवीर ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।
महिला का दावा सोनू और राजवीर ने किया सामूहिक दुष्कर्म
महिला ने बताया रविवार दोपहर 3 बजे के आसपास सुभाष नगर थाना क्षेत्र में वह अपनी बहन के घर गई थी , बहन घर पर थी नही , बहन के घर के बाहर बैठ गई तभी राजीव सोनू दोनो मेरे पास आये बोले बाहर बैठी हो घर मे आकर बैठ जाओ। वह यह सुनकर उनके घर चली गई। इसी दौरान उसे पानी मे नशा दिया बाद में कच्ची शराब भी पिलाई । जब वह बेहोश होने लगी तभी राजीव सोनू दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने घटना का किया मामला दर्ज
एसपी सिटी रविन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़िता अपनी बहन के यहां गई थी, जहां सोनू नाम के व्यक्ति के द्वारा महिला के साथ रेप होने की शिकायत पीड़िता की बेटी के द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र के माध्यम से की गई है,जिसके आधार पर थाना सुभाषनगर में धारा 376 IPC के तहत fir दर्ज कर ली गई है, साथ ही महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर जो भी फैक्ट सामने आएंगे उसके हिसाब से विधिक कार्यवाही की जाएगी।




