YOUTH INDIA  : 22 वर्षीय राहुल मौर्या ग्राम प्रधान के रूप में लेंगे शपथ , बदलेंगे विकास से गांव की तश्वीर  

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

 YOUTH INDIA  : 22 वर्षीय राहुल मौर्या ग्राम प्रधान के रूप में लेंगे शपथ , बदलेंगे विकास से गांव की तश्वीर  
 बरेली | मीरगंज तहसील के  गांव  कुल्छा  खुर्द के रहने वाले राहुल मौर्या को सबसे कम उम्र में जनता ने उन्हें प्रधान चुनकर अपनी सेवा करने का मौका दिया है | राहुल आज ऑनलाइन शपथ लेंगे | राहुल के पिता लाखन सिंह  मौर्या पूर्व प्रधान थे  और उनकी माँ  भी पूर्व में गांव की प्रधान रही | वह अपने परिवार के तीसरे शख्स है जो प्रधानी की जिम्मेदारी निभाएंगी | राहुल ने अपने पिता की मौत के बाद गांव  वालों और परिवार के लोगो के कहने पर चुनाव लड़ा और जनता ने उन्हें दूसरे प्रत्यासियों के मुकाबले अधिक मत देकर उन्हें जिताया | राहुल  ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद बीएमएलटी  का कोर्स किया है | लेकिन अब वह अपने माता पिता के नक्से कदम पर चलकर जनता की  सेवा करेंगे | 

 YOUTH INDIA  : 22 वर्षीय राहुल मौर्या ग्राम प्रधान के रूप में लेंगे शपथ , बदलेंगे विकास से गांव की तश्वीर  

राहुल मौर्या ने बताया कि उनके पिता  लाखन सिंह  मौर्या  नंदगाओ जिला सहकारी  समिति में सभापति थे | उनके सभी से राजनैतिक सम्बन्ध अच्छे थे | उनके पिता की इसी वर्ष 27 जनवरी को अचानक तबियत बिगड़ने के चलते मौत हो गई | गांव वाले और परिवार के कहने पर उन्होंने पंचायत चुनाव लड़ने का मन बनाया | जनता ने उसे अपने प्रधान के रूप में चुना है | अब वह अपने काम से जनता की मदद करने के साथ क्षेत्र में विकास कराएँगे साथ ही पेथेलॉजी कोर्स से सीखें ज्ञान से  जनता को फ्री  सेवाएं देंगे |  

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज