सहारनपुर :  बेटे ने चाँद पर पर प्लाट खरीदकर  मां को दिया अनमोल तोहफा , अब चाँद पर बनाएंगे अपने सपनों का घर 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक व्यापारी ने चाँद पर  प्लाट खरीदकर अपनी मां को  अनमोल तोहफा दिया है | व्यापारी ने प्लाट  को खरीदने के लिए न्यूयॉर्क की कंपनी  इंटरनेशनल लूनर लैंडस से डील तय की है | जिसके तहत व्यापारी ने कंपनी को ऑनलाइन एडवांस के तौर पर 5 लाख रूपए दिए है | व्यापारी अश्वनी सुखीजा की इस डील शहर के लोगो के साथ परिवार बेहद खुश है | सहारनपुर के हकीकत नगर निवासी अश्वनी सुखीजा ने बताया कि  उनके एक  दोस्त ने चांद  पर प्लॉट लिया  तो उसने भी उनसे  चाँद पर प्लाट  लेने को कहा | यह बात सुनकर उन्होंने भी चाँद पर प्लाट लेने की हामी भर दी | मन में पहले से ही  उत्साह था  | इसलिए उन्होंने  अपने दोस्त के कहने पर  चांद पर उसकी बीट के हिसाब से प्लाट लिया है| वह  अपनी मां को यह प्लॉट समर्पित कर रहे है | इस बात की उनके मन में पहले से इच्छा थी |
सहारनपुर :  बेटे ने चाँद पर पर प्लाट खरीदकर  मां को दिया अनमोल तोहफा , अब चाँद पर बनाएंगे अपने सपनों का घर 

उन्होंने यह भी कहा कि   बड़े-बड़े फिल्मी स्टार चाँद पर प्लाट खरीदने की खबरें आती रहती है | इस बात को को देखते हुए  उनके मन में इच्छा थी चांद पर प्लाट लेने की | अश्वनी ने इस बात को भी कहा कि  कोरोना की महामारी को देखते हुए लगातार नई नई बीमारी  उत्पन्न हो रही है |  कभी कोरोना की पहली लहर ,दूसरी लहर , तीसरी लहर ,  अब ब्लैक फंगस , वाइट फंगस , अब येलो फंगस  , इन सबसे निजात के लिए उन्होंने चांद पर प्लाट लिया है | इस बात से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज