
बदायूं | बिल्सी थाना क्षेत्र के गुधनी गांव में 16 मई की शाम को हुई महिला की हत्या का खुलासा बिल्सी पुलिस ने कर दिया है । इस हत्याकांड में पिता ने अपने ही पुत्र के खिलाफ हत्या की एफ आई आर दर्ज कराई थी| पुलिस ने आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।बिल्सी थाना क्षेत्र के गुधनी गांव में सौतेली मां की हत्या उसके ही पुत्र ने कर दी थी । इस संबंध में मृतका के पति ने अपने ही बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था । सौतेली मां की हत्या करने करने के मामले में बिल्सी पुलिस ने पुत्र को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । जानकारी के मुताबिक गुधनी गांव में 16 मई को महिला की हत्या हुई थी तभी से आरोपी पुत्र फरार चल रहा था | इस मामले में सीओ अनुज सिंह ने बताया कि इस परिवार में पहले से पुरानी रंजिश चली आ रही थी | आरोपी से हुई पूछताछ में पता चला कि आरोपी की मां की हत्या उसकी सौतेली मां द्वारा कर दी गई थी जिस कारण बदला लेने की ठान ली और गोली मारकर हत्या कर दी । हत्या से 2 दिन पहले आरोपी की बहन की शादी हुई थी । पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतक महिला के पिता की हत्या में उसका पति आजीवन कारावास में जमानत पर कोर्ट से छूटा हुआ है ।




