

यूपी के सीएम आदित्यनाथ मंगलवार को कोविड समीक्षा के लिए मिर्जापुर पहुंचे | समीक्षा से पहले सीएम योगी ने ने विंध्याचल धाम पहुंचकर माता विंध्यवासिनी के दर्शन किये । सीएम ने विंध्याचल धाम करीब दो बजे पहुंचे और मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर माँ का आशीर्वाद लिया । सीएम योगी मां विंध्यवासिनी के दरबार में कुछ ही देर रुके । इस दौरान सीएम ने कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र से बातचीत कर विंध्य कॉरिडोर के प्रगति के बारे में पूछा । इसके बाद सीएम योगी का काफिला अष्टभुजा डाक बंगला की ओर चला गया । सीएम के मां विंध्यवासिनी के दौरे के दौरान राज्य ऊर्जा मंत्री रमा शंकर सिंह पटेल, के साथ स्थानीय विधायक और जिले के कई आलाधिकारी मौजूद रहे |

Author: cradmin
Post Views: 28




