मंत्री बनने के बाद बुद्धवार को पहुंच रहे  कैबिनेट मंत्री धर्मपाल एवं राज्य मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार ,शहर में 47 जगहों पर होगा स्वागत ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली |  योगी सरकार के मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह  एवं राज्य मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार पहली बार मंत्री पद  मिलने के बाद  बुद्धवार  को  बरेली पहुंचे रहे है | जानकारी के मुताबिक  डॉक्टर अरुण कुमार ट्रेन मार्ग  द्वारा बरेली लगभग 11 बजे पहुंचेंगे , वही धर्मपाल सिंह  लखनऊ से कार द्वारा सुबह रोड़ मार्ग द्वारा बरेली पहुंचेंगे | दोनों मंत्री  के बरेली पहुंचने पर जोरदार स्वागत होगा | बताया जा रहा है कि दोनों मंत्री का लगभग 47 अलग अलग जगहों पर उनके समर्थकों के द्वारा स्वागत किया जाएगा  | कुछ लोग दोनों मंत्रियों को लेने के लिए लखनऊ पहुंचने की भी  खबरें है साथ दोनों मंत्री के बरेली पहुंचें में ग्रांड स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा करने की बात कही जा रही है |
योगी मत्रिमंडल में दोनों मंत्रियो को मिली यह जिम्मेदारी :
आंवला  विधानसभा सीट से पांचवी बार  भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले धर्मपाल सिंह को योगी सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास , राजनैतिक पेंशन , अल्पसंख्यक कल्याण , मुस्लिम वक्फ एवं हज , नागरिक सुरक्षा जैसे विभागों की जिम्मेदारी रहेगी वही डॉक्टर अरुण कुमार योगी सरकार में वन एवं पर्यावरण ,जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभागों की जिम्मेदारी रहेगी |
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज