
राजकुमार

फतेहगंज पश्चिमी।। शासन के निर्देश पर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह गांव के पंचायत भवन मे रखा गया। जहां कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए समारोह संपन्न हुआ। 27 मई को इन ग्राम पंचायतों की पहली बैठक होगी। एडीओ पंचायत छत्रपाल गंगवार ने विकास खण्ड के 35 ग्राम पंचायतों में निर्वाचित ग्राम प्रधान एवं सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आगे बताया कि ब्लॉक की 67 ग्राम पंचायतों मे 35 ग्राम प्रधानों का गठन होने के कारण शपथ दिलाई गई जबकि 32 ग्राम पंचायतों में सदस्यों की संख्या कम है। इस नाते इन ग्राम प्रधानों को शपथ अभी नही दिलाई गई। पंचायतों मे रिक्त सीट भरने के प्रधानों को बाद मे शपथ दिलाई जाएगी। शपथ के बाद ग्राम पंचायतों की खुली बैठक 27 को होगी। ब्लॉक के 35 ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान व सदस्यो ने वर्चुअली माध्यम से शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर सचिव, रोजगार सेवक व ग्रामीण मौजूद रहे।




