दिनदहाड़े भाजपा नेता को बदमाशों ने गोली मारी ,पुलिस मामले की जाँच में जुटी 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बुलंदशहर | खुर्जा नगर क्षेत्र  में रविवार दोपहर को दो बदमाशों ने पूर्व सभासद एवं भाजपा नेता के भाई मनीष को गोली मार दी और फरार हो गए | घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया | मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी |  परिजनों ने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए तीन नामजद लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है | गौरतलब है कि  बुलंदशहर में यह पहली घटना नहीं है जो खुलेआम बदमाशों ने गोली कांड को अंजाम दिया है इससे पहले भी  ऐसी घटना  बुलंदशहर में हो चुकी है | एसएसपी संतोष कुमार सिंह की सख्ती के बाद भी थाना पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे रहती हैं और बदमाश खुलेआम गोली कांड कर आसानी से फरार हो जाते हैं ।फिलहाल खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई गोलीकांड से दहशत का माहौल है तो वही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही पुलिस आरोपीयो को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का दावा कर रही हैं|

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment