
गरीब और असहाय की मदद करने से बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता है | यह बात आपने तमाम लोगो को कहते सुना होगा , लेकिन कम ही लोगो को इस बात पर अमल करता देखा होगा | नोएडा में रहने वाले ऐसे शख्स है तौसीफ जकी , तौसीफ जकी ने अपने पांच दोस्तों के साथ दो साल पहले यह सोचा दुनिया में कितने लोग परेशान है क्यों ना कुछ की मदद की जाए | इस काम में उन्हें सबसे पहले अपने दोस्त का गोपाल का सहयोग मिला उसके बाद चार दोस्तों ने इस नेक काम के लिए अपनी हामी भर दी | सभी दोस्तों ने संगठन का नाम रखा गया DGATS | DGATS नाम के पीछे रखने की एक वजह यह भी थी कि सभी दोस्तों के नाम का पहला अक्षर लिया इसके बाद एनजीओ का नाम DGATS के रूप के नाम में आया | DGATS के सभी फाउंडर मेंबर के सभी सदस्य हिंदुस्तान की बड़ी कंपनियों में काम करते है |DGATS के सभी फाउंडर मेंबर के सभी सदस्य हिंदुस्तान की बड़ी कंपनियों में काम करते है | Dgats में पहला अक्षर दवेंद्रजीत कौर , दूसरा अक्षर गोपाल से , तीसरा अक्षर अज़मे हैदर से , चौथा तौसीफ जकी ,पांच अक्षर सलमान साजिद से लिया गया | DGATS आज पूरे एनसीआर के साथ यूपी के कई जिलों में अपने कई सौ वालियंटर की मदद से समाज सेवा करता है | यह संगठन गरीब और असहाय लोगो की मदद करता है और समय समय पर खाने की व्यवस्था के साथ उनके जरुरत का सामान उपलब्ध कराता है |

कोरोना काल में बड़ी संख्या में लोगो की मदद

DGATS के डायरेक्टर तौसीफ जकी ने बताया कि वह एक बड़ी कंपनी में कार्यरत है | वह अपने दोस्तों के साथ समाज के सबसे नीचे पायदान पर रहने वालों की मदद करते है | तौसीफ बताते है कि उनका एनजीओ पिछले दो सालों से खामोसी के साथ काम करता है | अब तक कोरोना काल में बड़ी संख्या में एनसीआर , नोएडा , उत्तर प्रदेश में लोगो की मदद की है | सभी सहयोगी अपने अपने स्तर से मदद करते है कुछ इनमें वॉलिंटयर भी शामिल है | एनजीओ की ओर से गरीब परिवारों को कच्चा राशन या फिर उनके द्वारा दी गई डिमांड के मुताबिक मदद की जाती है | तौसीफ यह भी बताते है कि उनके एनजीओ ने कोरोना की दूसरी लहर में खास भूमिका निभाई | उनके एनजीओ ने अपनी वेब और कालिंग सिस्टम द्वारा देश की अवाम को कोविड रिसोर्स की जानकारी उपलब्ध कराई |
Dgats ने शरबत बांटकर शुरू की समाजसेवा
DGATS ने सबसे पहले नोएडा में शरबत बांटकर अपने एनजीओ की शुरुआत की | अब तक यह संगठन पूरे देश में कई हजार परिवारों की मदद कर चुका है | इनदिनों यह संगठन बरेली के कई हिस्सों में घूमकर लोगो को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहा है साथ ही लोगो के जरुरत के हिसाब से गरीब और असहाय लोगो की मदद कर रहा है |




