
बरेली। शाहजहांपुर में सूदखोरों के आतंक से परेशान चार लोगो के आत्महत्या का मामला अभी शांत हुआ भी नहीं था कि बरेली में भी एक सेल्समैन ने सूदखोरों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया और बाद में शनिवार को इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक सुभाषनगर क्षेत्र की कॉलोनी विश्वनाथपुरम के रहने वाले संजीव कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल एक सेल्समैन था। उसने बिस्किट के व्यापारी सुनील से एक लाख रुपये उधार लिया था वही अपने भी भाई से भी दो लाख रुपये उधार लिए थे। अचानक संजीव ने जहर खा लिया बाद में संजीव की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई कैलाश बाबू ने बताया कि उनका भाई संजीब ने ब्याज पर पैसा लिया था जिसके चलते वह तीन दिन से बहुत परेशान था। उसका काम धंधा नहीं चल रहा था।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने घटना के बारे में दी जानकारी
12.06.21 को सुबह लगभग 7:45 बजे संजीव कुमार शर्मा पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी विकास नगर विश्वनाथ पुरम थाना सुभाष नगर जिला बरेली उम्र 36 वर्ष को उसके बड़े भाई कैलाश के द्वारा जिला अस्पताल बरेली में भर्ती कराया गया जिनकी इलाज के दौरान सुबह 10:05 पर मृत्यु हो गई। परिवार में पत्नी सोनी शर्मा और मृतक के 3 पुत्र है बड़ा पुत्र ध्रुव 15 वर्ष दूसरा पुत्र प्रयाग 13 वर्ष तीसरा पुत्र अंश 11 वर्ष है। मृतक की पत्नी श्रीमती सोनी शर्मा के अनुसार उसका पति किराना के सामान की सेल्समैन करते थे, जिस कारण बिस्किट के डिस्ट्रीब्यूटर सुनील और अविनाश का लगभग ₹100000 का उधार था। कुछ दिनों पूर्व भाई से भी ₹20000 उधार लिए थे।
एसएसपी ने सूद की घटना से किया इंकार
एसएसपी बरेली ने बताया कि यह प्रकरण सूदखोरी से संबंधित नहीं है। मृतक ने डिस्ट्रीब्यूटर से लगभग ₹100000 का सामान उधार लिया था, जो उसने दुकानदारों को दिया था। दुकानदारों के द्वारा सामान बेचा नहीं जा सका था ।जिसकी वजह से वह डिस्ट्रीब्यूटर के रुपए वापस नहीं कर पा रहा था।




