
बरेली | थाना शाही क्षेत्र में एक किशोरी का शव मिलने से सनसनी मच गई | सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया | जानकारी के मुताबिक थाना शाही क्षेत्र की रहने वाली किशोरी अपनी साईकिल लेकर खेत पर गई थी | लेकिन काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगो को चिंता हो गई | परिवार के लोगो ने पहले किशोरी के बारे में जानकारी देने के गांव की मस्जिद से एलान किया | इसके बाद भी किशोरी के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी| बाद में परिवार के लोगो के साथ ग्रामीणों ने किशोरी को ढूँढना शुरू किया | इसी दौरान युवती का शव भोजीपुरा -शाही थाना क्षेत्र के एक गांव के पास गुजर रही नदी के पास एक गन्ने के खेत में मिला | बताया जाता है जिस समय किशोरी का शव मिला उस समय किशोरी के कपड़े अस्तव्यस्त थे और उसके शरीर पर हल्के चोट के निशान थे | जानकारी यह भी है किशोरी के पिता की मौत एक एक्सीडेंट में कुछ समय पूर्व में हो गई थी | ग्रामीणों की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लिया साथ ही मामले पर स्थानीय लोगो से बात की |एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि थाना शाही क्षेत्र में एक 14 -15 साल की लड़की का शव मिला है | शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है | पीएम की रिपोर्ट आने के बाद घटना के बारे में सही पता लग सकेगा |




