हाफिजगंज पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का किया खुलासा , एक गिरफ्तार 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली |  हाफिजगंज पुलिस ने क्षेत्र में चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है | पुलिस ने मौके से कई बने और अधबने असलहों को बरामद किया है | हाफिजगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति  काफी समय से अवैध हथियार बना रहा है | पुलिस ने सूचना को सही मानते हुए दबिश दी तो मौके से 3 अदद देशी तमंचे ,3 अधबने तमंचे 12 बोर ,1 कारतूस ,एक खोका कारतूस 12 बोर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है | इन्स्पेक्टर हाफिगंज के अनुसार ग्राम हरहरपुर मटकली के जंगल में एक अवैध असलहा बनाने की खबर मिली थी |जब  पुलिस  ने छापा मारा तो मौके से कई बने ,अधबने तमंचों के साथ रमेशचंद पुत्र द्वारिका प्रसाद ग्राम हरहरपुर मटकली को गिरफ्तार किया है | पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करके यह जानने की कोशिश कर रही है कि  अवैध हथियार किसे सप्लाई करना था | पूछताछ के बाद  आरोपी को जेल भेज भेजा जायेगा | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment