संदिग्ध हालात में पत्रकार की मौत से प्रतापगढ़ में मचा हड़कंप ,पुलिस मामले की जाँच में जुटी 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में रविवार की रात को  संदिग्ध परिस्थितियों में एक निजी चैनल  के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की सड़क हादसे में मौत की मौत हो गई | सुलभ के साथ यह हादसा लालगंज से मुख्यालय पर आते वक्त  हुआ | बताया जा रहा है जब यह घटना हुई उस समय पत्रकार सुलभ  ATS द्वारा असलहा फैक्ट्री पर कार्यवाई की खबर करके घर वापस आ रहा थे |  घटना के वक्त पत्रकार सुलभ से कुछ दूरी पर पीछे चल रहे साथी  पत्रकारों ने उन्हें जिला अस्पताल में कराया |  जहां जाँच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना से मृतक के परिवार में  कोहराम मच गया | जानकारी के मुताबिक सुलभ अपने पीछे पत्नी सहित एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए। फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हरबिंदु पर काम कर रहे है |  गौरतलब है कि सुलभ ने बीती 12 जून को ADG और एसपी को पत्र लिखकर जिले में शराब माफियाओं के खिलाफ खबर चलाने के चलते जानमाल की सुरक्षा के सम्बन्ध में एक पत्र लिखा था | 

हादसा नहीं हत्या है : उपजा अध्यक्ष 

उपजा प्रेस क्लब, बरेली के अध्यक्ष   डा. पवन सक्सेना ने कहा कि बेशर्मी से हत्या को हादसा बताने की साजिश रची जा रही है। एक पत्रकार कितनी दुश्वारियों का जीवन जीता है।लोगों तक हर पल सच पहुंचने की कीमत वह स्वयं और उसका परिवार भी चुकाता है। उसकी हत्या पर कोई संवेदना नहीं होना अंदर से मर रहे, टूट चुके समाज की भी निशानी है। कुर्सी पर बैठे जिम्मेदार शर्म करें। सच खोजने वाले की हत्या का सच सामने लायें। प्रतापगढ़ के शराब माफिया और पुलिस सिंडिकेट के रिश्तों की ईमानदारी से जांच हो।वह  इस प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग करते है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज