
फिरोजाबाद | खेत पर सो रहे किसान की गला रेत कर हत्या कर दी गई | घटना से मृतक किसान के घर में कोहराम मच गया | सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी | जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद के गांव नगला गोकुल में देर रात्रि अपने खेत पर सो रहे किसान की अज्ञात लोगों ने गला रेत कर हत्या कर दी, सुबह किसान अपने घर ना लौटा तो परिजनों को चिंता हुई परिजनों ने खेत पर जाकर देखा तो किसान राजकुमार का शव जमीन पर पड़ा हुआ था | परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी , सूचना पाकर मौके पर एसएसपी फिरोजाबाद , तमाम पुलिसबल और डॉग स्क्वायड टीम फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए | एसएसपी फिरोजाबाद अशोक कुमार ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा |
Author: cradmin
Post Views: 36




