नशा देकर ई रिक्शा लूटने वाले गिरोह से चार सदस्य गिरफ्तार 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

 
बरेली |  बारादरी पुलिस ने नशा देकर ई रिक्शा  लूटने की बारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है | बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी किये 7 ई रिक्शा ,9 बैटरियां ,एक अवैध तमंचा , दो चाकू , एक मोबाइल फ़ोन , दो हजार रूपए , कुछ नशा देने के काम में आने वाली दवाएं बरामद की है | पुलिस के अनुसार एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि बारादरी क्षेत्र में एक गिरोह नशा देकर ई रिक्शा लूटने की घटनाओं को बारदात कर रहा है | पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की तो मामला सही पाया गया |

नशा देकर ई रिक्शा लूटने वाले गिरोह से चार सदस्य गिरफ्तार 

पुलिस बारादरी क्षेत्र में यूनिवर्सिटी के पास वाहन चैकिंग अभियान चला रही थी तभी मिले एक इनपुट के आधार पर पुलिस ने  चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस को उनके निशानदेही पर लूटे गए  7 ई रिक्शा मिलने के साथ कई बैटरियां बरामद हुई है | एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि बारादरी पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर नशा देकर ई रिक्शा लूटने की घटना को अंजाम देने वाले चार लोगो को गिरफ्तार किया है | इन लोगो के पास से लूटे गए 7 ई रिक्शा ,9 बैटरियां , एक अवैध तमंचा , दो नशे की दवा के पत्ते बरामद हुए है | सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज