भगवान गणेश की कृपा दृष्टि से आज कर्क राशि और तुला राशि वाले रहेंगे लाभ में- पंडित राकेश पांडेय

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

दैनिक राशिफल ,दिन बुद्धवार 

बुधवार16- जून -सन2021 ईसवी. षष्ठी तिथि, . शुक्ल पक्ष, जेष्ठ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
मघा नक्षत्र, 22.15 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, चंद्रमा कन्या में 28 बजे आएगा( अर्थात बृहस्पतिवार की सुबह 4:00 बजे ब्रह्म मुहूर्त में)

**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष व्हाट्सएप 91+9837235505.

मेष राशि-  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा, विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा और ज्ञान अर्जन हेतु परिश्रम की अधिकता रहेगी, मित्रों का सहयोग मिलेगा, संतान के हित चिंतन में भी समय गुजरेगा. वाहन चलाते समय सावधानी रखना आवश्यक है वरना चोट चपेट लग सकती है. आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है वह वर्तमान में नीच स्थिति में है. अतः स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं रहेगा.

 वृषभ राशि-  (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- चतुर्थ भाव का चंद्रमा आज धन संबंधी हल्का सा तनाव दे सकता है प्रयास करने पर धन की व्यवस्था हो जाएगी अधिकांश समय घर गृहस्थी और घरेलू कार्यों में लगेगा. जीवन साथी से नोकझोंक हो सकती है.

 मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – परिश्रम की अधिकता रहेगी भाग्य साथ देगा. छुपा हुआ रोग और छिपे हुए शत्रु से सावधान रहना आवश्यक है. आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह अभी वक्री है. साथ ही खर्च भाव में राहु के साथ है इसलिए स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है. विघ्न बाधाओं के निवारण के लिए गणेश जी की आराधना करें.

 कर्क राशि-  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- प्रयास करने पर बाहरी क्षेत्र से धन प्राप्ति के साधन बन सकते हैं रुका हुआ फंसा हुआ धन भी मिल सकता है कुटुम खानदान का सहयोग मिलेगा. जिन्होंने पूर्व समय में कष्ट दिया हो ऐसे मित्रों से सावधान रहना आवश्यक होगा. संतान संबंधी कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है.

 सिंह राशि-   मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- स्वास्थ्य में तीव्र गति से सुधार होगा, बल बुद्धि विवेक के फल स्वरुप धन लाभ के मार्ग बनेंगे. सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. घरेलू क्लेश के प्रति सावधान रहें.

 कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- आज खर्च की अधिकता से मन परेशान हो सकता है. नौकरी के क्षेत्र में बहुत दौड़ भाग करनी पड़ेगी कार्य की अधिकता रहेगी. छोटे भाई बहन का सहयोग मिलेगा. आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह वर्तमान में वक्री चल रहा है अतः प्रारब्धवश बहुत से कार्यों में उलझनें आएंगीं.

तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- आज आपका दिन लाभकारी है भाग्य की प्रबलता से और परिश्रम से आपको धन लाभ हो सकता है, आज धन प्राप्ति के लिए पूरा प्रयास करना चाहिए. दिन का प्रारंभ किसी मंदिर जाने से करें तो अचानक लाभ के भी योग बनते हैं. किसी मंदिर में झंडा लगाना लाभकारी रहेगा.

 वृश्चिक राशि-   (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – सरकारी कार्यों में आज अवरोध उत्पन्न हो सकता है उसके लिए दौड़ भाग अधिक करना होगी. शरीर में आलस रहेगा मन अदृश्य बाधा से पीड़ित हो सकता है.

 धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- भाग्य की प्रबलता और जीवनसाथी का सहयोग से कई कार्य बन सकते हैं. उलझने तेजी के साथ कम होगी.

 मकर राशि-   (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उत्तम नहीं कहा जा सकता. दिन अस्त व्यस्त सा रहेगा. अचानक लाभ के भी योग बन सकते हैं, यदि पूर्व समय में आपने किसी साधु को भोजन कराया है तो आज उसका पुण्य प्राप्त होगा.

 कुंभ राशि-   (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा. प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता उत्पन्न होगी. कमीशन का कार्य करने वालों को आज विशेष लाभ हो सकता है और कार्य की अधिकता भी रहेगी. सरकारी सेवा में जो जातक हैं वह अपने अधिकारी वर्ग से आज संतुष्ट नहीं रहेंगे.

मीन राशि-  (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है संतान का किसी कार्य में खर्च अधिक होगा. भाग्य की प्रबलता और पूर्व समय के पुण्य कर्म आज फलित होने से कुछ श्रेष्ठ कार्य होंगे.

विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.

 पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज