
बरेली। कोरोना काल में लॉक डाउन के नियमो का पालन कराने के लिए पुलिस ने लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया है । इसके वाबजूद लोगो ने लॉक डाउन के नियमों को जमकर तोड़ा, लॉकडाउन में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क ना लगाना और सार्वजनिक स्थानों पर थूका तो पुलिस ने करोड़ों का जुर्माना भरकर उनके खिलाफ कार्यवाही भी की है । बरेली जोन के नौ जिलों की पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों का पालन ना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एक साल में 5 लाख से अधिक लोगो पर 172495931 रु का जुर्माना बसूला है ।बरेली जोन के एडीजी अविनाश चंद्र ने बताया कि जोन के सभी जिलों में पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन कराया । जो व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क लगाए घूमता मिला या जिसने सार्वजनिक स्थान पर थूकते पाया गया , उसको पहले पुलिस ने समझा कर लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की बात कही और उसके बावजूद भी जो लोग नहीं मानें उनके खिलाफ पुलिस ने मास्क ना लगाएं और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के आरोप में बड़ी कार्यवाही करते हुए 506172 लोगो पर 172495931 रुपए का जुर्माना भी वसूला ।जोन के नौ जिलों की पुलिस ने जून 2020 से लेकर 7 जुन 2021 तक यह कार्यवाही की है




