
बरेली | भोजीपुरा थाना क्षेत्र के जादोपुर में बुद्धवार शाम को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था | पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो मृतक सोमपाल निवासी मनहेरा का निकला | पुलिस ने मामले की जांच बढ़ाते हुए सर्विलांस की मदद ली तो एक व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली | पुलिस ने उस व्यक्ति को शक के आधार पर उठा लिया | पुलिस ने गिरफ्तार हुए शख्स की निशानदेही पर मृतक की मोटर साईकिल भी बरामद कर ली | जानकारी के मुताबिक सोमपाल शर्मा (35 ) पुत्र वीरेंद्र शर्मा ग्राम मनहेरा 13 जून को किसी काम के लिए बरेली निकला था | इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा | परिजनों ने सोमपाल को काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए | बाद में परिवार ने थक हारकर भोजीपुरा थाने पर सोमपाल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी | सोमपाल का शव बीते दिन भोजीपुरा थाना क्षेत्र से बरामद हो गया | एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 15 जून को थाना भोजीपुरा थाना क्षेत्र के जादोपुर में एक व्यक्ति का शव मिला था | जिसकी शिनाख्त सोमपाल शर्मा पुत्र वीरेंद्र शर्मा निवासी मनहेरा के रूप में हुई है | 15 जून को सोमपाल की भोजीपुरा में गुमशुदगी दर्ज हुई थी | इस मामले में पंचायतनामा भरने के बाद पीएम कराया जा रहा है | सोमपाल की सीडीआर का देखने के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है | जिसके द्वारा हत्या करना बताया गया है साथ ही उसकी निशानदेही पर सोमपाल की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई गई | आगे कार्रवाई जारी है |




