बरेली :चौथी मंजिल से पिता ने बेटे को  फेंककर खुद भी की आत्महत्या  , पुलिस मामले की जाँच में जुटी 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश  के बरेली जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक पिता अपने मासूम बच्चे को चौथी मंजिल से अस्पताल की खिड़की से फेंक दिया बाद में वह भी कूद गया | मौके पर बच्चे की मौत हो गई वही इलाज के दौरान पिता की भी थोड़ी देर में मौत हो गई | जानकारी के मुताबिक थाना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के  संजय नगर  रहने वाला दीपक कश्यप नशे का आदी था | परिवार ने दीपक के नशे की आदत छुड़ाने के लिए गंगाशील अस्पताल में भर्ती कराया था | आज अचानक डेढ़ बजे के आसपास दीपक अस्पताल की चौथी मंजिल पर अपने बेटे दिव्यांश को लेकर गया | इसी दौरान दीपक ने अपने बेटे को चौथी मंजिल से अपने बेटे को फेंक दिया और खुद भी कूद गया | दीपक के परिजनों का कहना है कि दीपक अस्पताल से अपने घर जाना चाहता था और अस्पताल के स्टाफ से छुट्टी के लिए कह रहा था | शायद इसी बात को लेकर दीपक ने आत्महत्या कर ली | वही कुछ लोगो का कहना है कि दीपक की पत्नी दीपक को छोड़कर एक महीने से अपने मायके में रह रही थी इस बात से दीपक परेशान चल रहा था | अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक का कहना है कि दोपहर डेढ़ बजे के आसपास दीपक अपने बच्चे को लेकर गया पहले उसने अपने बच्चे को फेंका फिर खुद भी कूद गया | बच्चे की मौके पर मौत हो गई | वही इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई | दीपक की पत्नी दीपक से अलग रह रही थी शायद इसी डिप्रेशन में वह कूद गया |  एसएसपी रोहित सजवाण में बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र से सूचना मिली है कि दीपक (35 ) का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था | दीपक ने अस्पताल की चौथी मंजिल से पहले अपने 9 वर्षीय बेटे को फेंका बाद में खुद भी कूद गए | दोनों की मौत हो गई है | पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिए है | आत्महत्या के कारणों की जाँच की जा रही है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज