
बदायूं | मूसाझाग थाना क्षेत्र में भाजपा के एक नेता का वीडियो वायरल होने का मामला सामने आ रहा है | वायरल वीडियो में नेता जी डांसर पर ना केवल डांसर पर रूपए लुटाते नजर आ बल्कि डांसर के खाने के बाद उसकी पत्तल खुद ही डालते हुए नजर आ रहे है | हालाँकि महिला डांसर भाजपा नेता को ऐसा करने से रोकने का प्रयास भी किया पर नेता जी डांसर की आवोभगत में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते थे | लेकिन अब यह वीडियो जिले के बड़े नेताओं के पास पहुंच गया इसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया |
कोरोना काल में हुई डांस पार्टी
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव हथिनीभूड़ में गत दिनों यहां के रहने वाले श्रीपाल मौर्य की बेटी की बरात आई थी। बरात में नाच गाने का भी आयोजन किया गया था। इसी दौरान भाजपा नेता और पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिव ओमपाल ने डांसर पर रुपये लुटाए और महिला डांसर के खाना खाने के बाद झूठी प्लेट भी फेंकने गए| तभी किसी शख्स ने भाजपा नेता की वीडियो बनाकर वायरल कर दी | वीडियो वायरल होते ही यह मामला भाजपा के बड़े नेताओं तक पहुंच गया |माना यह जा रहा है इस तरह की वीडियो से पार्टी की छवि धूमिल होती है |
नेता जी पुलिस को देना होगा जबाव
पंचायत चुनाव में नेता जी भाजपा के टिकट पर महिलापुर वार्ड से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़े थे। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। एसएचओ राजेश कुमार ने मीडिया को बताया कि उन्होंने किसी भी आयोजन में नाच गाने की परमिशन नहीं दी है | इस घटना की जांच की जाएगी और आयोजकों के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है, हालांकि शिवओमपाल पूर्व में भाजपा के पदाधिकारी रहे है, लेकिन इस समय वह नहीं है। अब वह सिर्फ कार्यकार्ता है। ऐसे में उनके द्वारा किए गए कृत्य को लेकर उनसे बात की जाएगी। तभी कुछ कहा जा सकता है।




