मीरगंज के दियोरिया की घटना : नदी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत,

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

आदर्श

मीरगंज : मीरगंज तहसील के ग्राम दियोरिया अब्दुल्लागंज में गुरुवार को नीम वाले दादा मियां की मजार के पीछे नदी में नहाने के दौरान दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई। बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंचने लगे जानकारी के मुताबिक जुहान (11 बर्ष) पुत्र गुड्डू खा और आनिस (11 बर्ष) पुत्र अमीर अहमद का बेटा नदी में नहा रहे थे खबर है कि वे इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले गए।

इसके चलते वे डूब गए बच्चों को नदी में डूबता देख वहां खेल रहे दूसरे बच्चे घबरा गए वह चीखते हुए घर पहुंचे और परिवार वालों को लाए लोगों ने बच्चों को पानी के बाहर निकाला बदहवास परिजन बच्चों को फौरन सीएससी मीरगंज लेकर दौड़े, जहां डॉक्टर ने परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित किया मृतक जुहान की माँ रूबी ने बताया 1 वर्ष पहले मेरे बड़े बेटे की बीमारी के चलते मोत हो चुकी है अब मेरे छोटे बेटे की पानी में डूबने से मौत हो गई ।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजनों को उम्मीद थी कि वे बच जाएंगे, लेकिन डॉक्टरों द्वारा उनके मृत होने की सूचना देने पर वे बिलख पड़े। बच्चों को देखकर उसकी मां और अन्य परिजन बिलखते रहे। रो-रोकर उनका बुरा हाल था। उनके साथ आए लोगों ने ढांढस बंधाते हुए उन्हें संभाला।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment