बरेली : सपा बसपा और भाजपा ने प्रदेश की जनता के साथ किया छलावा : अजय कुमार लल्लू

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियो ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में बरेली में आज कांग्रेस ने जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम आयोजित किया | इस कार्यक्रम में कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पहुंचे । लल्लू ने यूपी की योगी सरकार पर किसानो, नौजवानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। तो वही सपा और बसपा को भी निशाने पर लिया।

बरेली के निजी होटल में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियो में जुटने के लिए कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओ को चुनाव में जीत का मंत्र दिया। लल्लू ने भी कहा कि 1989 के बाद से उत्तर प्रदेश में सपा बसपा और भाजपा ने प्रदेश की जनता के साथ छलावा किया। वही योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में बेरोजगार जब रोजगार लेने के लिए लखनऊ जाते है तो पुलिस उन्हें डंडे मारती है। उन्होंने कहा चीनी मिलें बन्द पड़ी है। वह डिस्ट्रिक्ट वन योजना फ्लॉप हो गई है। महिलाओं पर अत्यचार बढ़ा है। गन्ना के समर्थन मूल्य नही बढ़ाया गया है साथ यूपी में कानून व्यवस्था भी चौपट है |

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment