मनौना धाम परिसर से डेढ़ साल का मासूम गुमशुदा, तलाश में जुटीं 5 पुलिस टीमें

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। आंवला क्षेत्र स्थित मनौना धाम परिसर से डेढ़ साल का बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में गुमशुदा हो गया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस भी बच्चे की तलाश में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने पांच पुलिस टीमें गठित की हैं। सर्विलांस और एसओजी टीम को भी जांच में लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार बदायूं जिले के उसहैत क्षेत्र के असगुना गांव निवासी रमन मनौना धाम में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करते हैं। रविवार सुबह उनका डेढ़ वर्षीय बेटा ऋषभ अपने भाई-बहनों के साथ खेलते हुए मंदिर परिसर से बाहर की ओर चला गया था। कुछ देर बाद अन्य बच्चे वापस लौट आए, लेकिन ऋषभ का कोई सुराग नहीं मिला। काफी तलाश के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

m

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो संदिग्ध लोग बच्चे के साथ दिखाई दिए हैं। इसके बाद police ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया है। आसपास के इलाकों में भी बच्चे की तलाश कराई जा रही है।

पूरे मामले में पुलिस को परिवार के बयानों में भी कुछ विरोधाभास मिले हैं। पूछताछ के दौरान बच्चे की मां ने अलग-अलग बातें बताईं, जबकि बड़े बच्चे ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले दो लोग उनके घर आए थे। पुलिस अब उन लोगों की पहचान और कुछ मोबाइल नंबरों की भी जांच कर रही है।

एसएसपी अनुराग आर्य का कहना है कि बच्चे को सकुशल तलाशने के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार काम कर रही हैं और जल्द मामले से पर्दा उठाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज